महाराष्ट्र: शिवसेना कोटे से विधान परिषद जाएंगी उर्मिला मातोंडकर!

Updated : Oct 31, 2020 09:26
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र विधान परिषद की राज्यपाल मनोनीत 12 सीट में से एक पर शिवसेना अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को अपना उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है. खबर है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस बारे में खुद उर्मिला से फोन पर बात की है. बता दें कि इससे पहले गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल कोटे से राज्य की विधान परिषद में मनोनयन के लिये 12 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी थी. महाविकास अघाड़ी सरकार में शामिल शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस तीनों के कोटे से 4-4 उम्मीदवार देने हैं. मातोंडकर के अलावा मराठी एक्टर तथा शिवसेना नेता आदेश बांडेकर, गायक आनंद शिंदे, भाजपा छोड़ NCP में शामिल हुए एकनाथ खड़से और किसान नेता राजू शेट्टी के नामों की भी चर्चा है.

CongressmumbaiMLCविधानपरिषदMaharashtraकांग्रेसNCPUddhavUrmila Matondkarमहाराष्ट्रउर्मिला मातोंडकरउद्धव ठाकरेUddhav government

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'