Shivsena & BJP: क्या शिवसेना और बीजेपी में पक रही है कोई सियासी खिचड़ी? उद्धव के बयान से लग रहे कयास 

Updated : Sep 17, 2021 20:31
|
Editorji News Desk

Shivsena & BJP: क्या महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना और बीजेपी में कोई सियासी खिचड़ी पक रही है? क्या दोनों भीतरखाने हाथ मिलाने पर चर्चा कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि गुरुवार को ही शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहब दानवे को भावी साथी कह दिया. उद्धव ने औरंगबाद की सभा में भाजपा नेता दानवे और भागवत कराड की मौजूदगी में कहा - 'मंच पर उपस्थित मेरे पूर्व और अगर साथ आए तो भविष्य के सहकर्मियों का मैं स्वागत करता हूं.' 

इससे दो दिन पहले ही महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने एक दौरे में अपने कार्यकर्ता को उन्हें पूर्व मंत्री कह कर संबोधित करने से मना किया था और कहा था, देखो आगे दो तीन दिन में क्या होता है. 

ये भी पढ़ें| UP Election 2022: अखिलेश यादव का बयान- यूपी चुनाव में EVM और जिलों के DM से रहना होगा सावधान 

जाहिर है कि इन बातों को लेकर कयास तो लगेंगे ही, कि कहीं अंदरखाने पुराने साथी भाजपा और शिव सेना में कोई खिचड़ी तो नहीं पक रही. वैसे उद्धव के बयान को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राव साहब दानवे ने भी हवा देते हुए कहा है कि - शिवसेना और बीजेपी हमेशा से समविचारी पार्टियां रही हैं, राजनीति में कुछ भी हो सकता है. 

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस बोले- बीजेपी एक सक्षम विपक्ष का काम कर रही है. वैसे भी जो गठबंधन महाराष्ट्र में हुआ है वह अनैसर्गिक है और ऐसे गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलते. शायद मुख्यमंत्री को यह बात ध्यान में आ गई होगी, इसलिए उन्होंने अपने मन की बात कही हो.

BJPShivsenaDevendra FadnavisUddhav ThackerayChandrakant Patil

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'