Shiv Sena Vs BJP: सामना में शिवसेना ने CBI-ED के 'दुरुपयोग' को 'अधर्म' बताया, कहा- ममता की तरह लड़ेंगे

Updated : Jul 01, 2021 18:16
|
Editorji News Desk

Shivsena Vs BJP: शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है (Shivsena Saamna). शिवसेना ने बीजेपी को चुनौती देते हुए लिखा है कि महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) अब कुरूक्षेत्र के युद्ध का केंद्र बिंदू बन गया है, और इस युद्ध में बीजेपी अभिमन्यु बनने की कोशिश ना करे. 

शिवसेना ने केंद्रीय एजेंसियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए CBI और ED के दुरुपयोग को 'अधर्म' करार दिया. यही नहीं ये भी कहा कि ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने ऐसी निरंकुशता से जम कर लड़ाई लड़ी और जीतीं. सामना ने  आगे लिखा कि महाराष्ट्र को भी वही रास्ता अपनाना होगा और रथ को भगवान कृष्ण की तरह सीधे जंग के केंद्र में ले जाना होगा ताकि अधर्म को हराया जा सके. 

सामना ने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन (Mahavikas Aghadi) को लेकर कहा कि महा विकास अघाड़ी की सरकार में तीनों दलों में कोई खटपट नहीं है. एडिटोरियल ने लिखा कि भाजपा ED, CBI और गवर्नर के जरिए हमारी सरकार गिराने के भ्रम से बाहर निकल जाए. पिछले महीने सीएम उद्धव ठाकरे और पीएम मोदी के बीच हुई मुलाकात के बाद उठ रहे कयासों को भी शिवसेना ने मीडिया की कोरी कल्पना बताया. 

 

SaamanaShiv SenaMahabharatBJP

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'