MP भी कोरोना से बेहाल, CM शिवराज ने दिए वीकेंड लॉकडाउन के संकेत

Updated : Apr 07, 2021 13:45
|
Editorji News Desk

मध्यप्रदेश में भी कोरोना से हालात बेकाबू हो रहे हैं. अब खुद CM शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) ने राज्य में वीकेंड पर लॉकडाउन के संकेत दिए हैं. भोपाल में स्वास्थ्य आग्रह पर बैठे CM ने कहा कि सभी जिलों में हालात की समीक्षा की गई है. मैं लंबे लॉकडाउन(Lockdown) के पक्ष में नहीं हूं लेकिन लोगों को भी अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना पड़ेगा. CM ने कहा कि सरकार होटल के कमरों को भी अस्पताल बनाने पर विचार कर रही है. बता दें कि मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 3,722 नए कोरोना केस आए हैं. देश में कुल कोरोना मरीजों के मामले में MP का स्थान छठा है. राज्य से वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी सुलेमान के मुताबिक सूबे में 62 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन और 38 प्रतिशत अस्पताल में भर्ती हैं. राज्य में 60 साल की आयु वर्ग के सिर्फ 30 प्रतिशत लोगों को ही अभी टीका लगा है.

coronavirusShivraj Singh ChauhanMadhya PradeshLOCKDOWN

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या