प्रमोशन किसे नहीं चाहिए... लेकिन, जब त्रिवेंद्रम T20 में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अचानक ही शिवम दुबे का बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन कर दिया और उन्हें नंबर 3 पर खेलने के लिए उतार दिया, तो इससे वो थोड़े नर्वस से हो गए.
बाइट
अब भई कप्तान ने फंसा दिया तो उस भंवर से बाहर निकालने वाला भी तो चाहिए. ऐसे में सामने आए उप कप्तान रोहित शर्मा... जिन्होंने युवा ऑलराउंडर दुबे जी को बताया इस मुश्किल से बाहर निकलने का रास्ता.
बाइट
रोहित भाई के बताए मंत्र को आजमाने के बाद शिवम दुबे ने जो किया... उसे फिर सबने खूब अच्छे से देखा. शिवम दुबे ने 188 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 छक्कों के साथ 30 गेंदों पर 54 रन बनाए, जो कि उनके T20 करियर की पहली फिफ्टी बन गई.
बाइट
टीम की असफलता ने शिवम के धमाके पर पानी जरूर फेरा... लेकिन कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरकर उन्होंने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी को नई बुलंदी दे दी है.