शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी नेतृत्व समेत पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है. सामना में लिखा गया कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आने के बाद लगातार बदलाव हो रहा है और जो कुछ पीएम मोदी के मन में है वो नड्डा से करवाया जा रहा है. उत्तराखंड और कर्नाटक के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भी एक झटके में बदल दिए गए हैं क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है.
ये भी पढ़ें । TMC ने Rahul Gandhi के चेहरे को नकारा, ममता बनर्जी को बताया PM Modi का विकल्प
सामना में दावा किया गया कि बीजेपी को गुजरात विधानसभा चुनाव में इस असंतोष का खामियाजा भुगतना पड़ेगा और उसकी फजीहत होगी. बीजेपी ने हार के डर को भांपते हुए ही रूपाणी को उनके पूरे मंत्रीमंडल के साथ घर भेज दिया. अमित शाह पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि शाह ने केरल और बंगाल चुनाव जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश की लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी. अगर बीजेपी के पास मोदी का वास्तविक चेहरा नहीं होगा तो बीजेपी के नाचने वाले मुखौटे नगरपालिका के चुनाव में भी पराजित होंगे.