अब सुल्ली डील्स मोबाइल ऐप (Sulli Deals case) के खिलाफ शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने आईटी मंत्री (IT Minister) अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने महिलाओं की लाइव नीलामी प्रसारित करने वाले एक यूट्यूब चैनल 'लिबरल डॉज' और एक एप 'सुल्ली डील्स' के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है. इस बाबत उन्होंने ट्वीट किया कि जिस तरह से ‘Sulli deals’ के माध्यम से एक धर्म की महिलाओं को टारगेट किया जा रहा था वो बेहद ही अफसोसजनक और निंदनीय है, इस संदर्भ में IT मंत्री को मेरा पत्र.
बता दें कि सोशल मीडिया अकाउंट्स से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें चुराकर होस्टिंग प्लैटफॉर्म GITHUB पर उनकी बोली लगाने वाले सुल्ली डील्स मोबाइल ऐप के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR दर्ज कर चुकी है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद अब सासंद प्रियंका चुतर्वेदी ने इस मामले में IT मंत्री को चिट्ठी लिखी है.