Shilpa Shetty Welcomes Ganpati Bappa: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में भले ही कितनी भी उथल पुथल चल रही हो, लेकिन गणपत्ति बप्पा के स्वागत में एक्ट्रेस काफी उत्साहित दिखीं. गणपति बप्पा की मूर्ति को अपने घर लाते शिल्पा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बप्पा का स्वागत करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं. हर साल की तरह इस बार भी वो गणपति बप्पा की मूर्ती लेने के लिए लालबाग पहुंचीं.
वीडियो में शिल्पा जोर-जोर से गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाती हुई देखी जा सकती हैं. शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में नाम आने के बाद कुछ समय के लिए शिल्पा अपने शोज़ और कैमरे से दूर हो गई थीं, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है.
ये भी पढ़ें : Antim Song: सलमान की फिल्म के पहले सॉन्ग 'विघ्नहर्ता' की आई पहली झलक, एक्टर ने शेयर किया टीजर