बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim) के पहले सॉन्ग 'विघ्नहर्ता' (Vighnaharta) की झलक सामने आई है. सलमान ने सोशल मीडिया पर इसका टीजर फैंस के साथ शेयर किया है. एक्टर ने बताया कि ये गाना गुरुवार को रिलीज किया जाएगा. टीजर में गणपति उत्सव की धूम नजर आ रही है. फैंस को ये टीजर काफी पसंद आ रहा है.
रिलीज होते ही इस टीजर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस छोटे टीजर में, सलमान और आयुष शर्मा की कुछ आकर्षक झलकियां देखने को मिल रही हैं. महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. मंगलवार को एक्टर ने फिल्म का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया था.
ये भी पढ़ें : सुर्खियों में है Ranveer Singh का नया लुक, एक्टर के 'डबल पोनीटेल' अंदाज के कायल हुए फैंस