Nepal Prime Minister: शेर बहादुर देउबा बने नेपाल के नए प्रधानमंत्री, PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Updated : Jul 19, 2021 12:26
|
Editorji News Desk

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद की शपथ ली थी. अब शेर बहादुर देउबा ने रविवार को नेपाली संसद (Nepal) का विश्वास मत हासिल कर लिया. उन्हें 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 सदस्यों का समर्थन मिला. नेपाली कांग्रेस, सीपीएन माओवादी सेंटर और जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल के सांसदों ने देउबा के पक्ष में वोट डाला. देउबा अब आधिकारिक रूप से नेपाल के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. बता दें देउबा को नेपाली सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने प्रधानमंत्री नियुक्त किया था और एक माह में विश्वास मत साबित करने को कहा था.

विश्वासमत जीतने की खबर जैसी ही आई वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देउबा को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि बधाई प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा. साथ ही सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. मैं सभी क्षेत्रों में अपनी अनूठी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए तत्पर हूं. साथ ही आपके नेतृत्व में दोनों देश मिलकर काम करेंगे. इससे भारत-नेपाल के संबंध और ज्यादा गहरे होंगे.

Prime MinisterNarendra ModiSher Bahadur DeubaNepal

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?