इस भारतीय क्रिकेटर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड

Updated : Nov 10, 2019 18:23
|
Editorji News Desk

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड अब सचिन तेंदुलकर के नाम नहीं रहा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने 30 साल पुराने सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज इस रिकॉर्ड को अब तोड़ दिया है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले T20 में शेफाली ने 73 रन की पारी खेली और इसी के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में फिफ्टी जड़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बल्लेबाज़ बन गई. सचिन ने 16 साल और 214 दिन में अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी जड़ी थी जबकि शेफाली ने ये कमाल महज 15 साल 285 दिन में ही कर दिखाया.

Sachin Tendulkarसचिन तेंदुलकरशेफाली वर्माIndian CricketShefali Verma

Recommended For You