चीन में स्कूली बच्चों को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विचारों का पाठ पढ़ाए जाने की तैयारी तेज कर दी गई है. इसके पीछे सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के शताब्दी समारोह को मुख्य वजह माना जा रहा है. इस संबंध में युवा संगठन चाइनीज यंग पायनियर्स के लिए नई गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं. इसमें राष्ट्रपति के विचारों का स्कूलों में गुणगान करने का निर्देश दिया गया है. इस काम को अंजाम देने के लिए 9 करोड़ कार्यकर्ताओं को इस बारे में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. चीन में इसे 'शी थॉट' का नाम दिया गया है. इसमें बताया गया है कि सुखी जीवन पार्टी के सही नेतृत्व से ही मिलता है.