Shatrughan Sinha-Mamata: अब TMC का दामन थामेंगे 'शॉटगन'! राज्य सभा भेज सकती हैं ममता बनर्जी: रिपोर्ट्स

Updated : Jul 12, 2021 07:10
|
PTI

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) जल्द ही TMC में शामिल हो सकते हैं. खबर है कि आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाली TMC की वर्चुअल शहीद दिवस रैली के दिन बिहारी बाबू ममता (Mamata Banerjee) की पार्टी का झंडा थाम सकते हैं. TMC में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने सीधी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि राजनीति (Politics) में संभावनाएं बनी रहती हैं. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि ममता बनर्जी उनको राज्यसभा (Rajyasabha) भेज सकती हैं. हालांकि, इस संबंध में न तो सिन्हा की ओर से कोई बयान सामने आया है और न ही TMC की ओर से.

हालांकि इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि शत्रुघ्न सिन्हा की BJP में ‘घर वापसी’ हो सकती है. ये कयास शत्रुघ्न सिन्हा की तरफ से हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में हिंदी में एक ट्वीट किए जाने से लगाए गए थे.

Shatrughan SinhaTMCRajya SabhaMamata Banerjee

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'