ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 98 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया. क्रांति फिल्म में दिलीप कुमार के साथ काम करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) उनके निधन से बेहद गमगीन है और शोक में डूबे हुए हैं. उन्हें इस बात की भी हैरानी हो रही है कि दिलीप कुमार को भारत रत्न (Bharat Ratna) क्यों नहीं मिला.
शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि, 'दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के आखिरी मुगल थे. मैं ऐसे किसी से भी तुलना नहीं करना चाहता हूं जिन्हें भारत रत्न मिला है. लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगा कि दिलीप कुमार भारत रत्न के एकदम काबिल थे.'
बता दें दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान मिला हुआ है. इसके अलावा अपने देश में 1991 में पद्म भूषण और 2015 में दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी वे सम्मानित हैं.