बॉलिवुड इंडस्ट्री की कपूर फैमिली से एक और चेहरा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है. हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता शशि कपूर (Shashi Kapoor) के पोते, ज़हान पृथ्वीराज कपूर की (Zahaan Prithviraj Kapoor). ज़हान जल्द ही हंसल मेहता की एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म से बॉलिवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.
बड़े स्तर पर बनाई जाने वाली इस ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म को अनुभव सिन्हा प्रड्यूस करेंगे. फिल्म में परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे. ज़हान और आदित्य को अपने कैरेक्टर्स के लिए कई महीने ट्रेनिंग दी गई है.
एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की कास्ट के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा- 'ज़हान और आदित्य अपने रोल के लिए नई ऊर्जा और उत्साह से भरपूर हैं. हंसल और मैं इस मानवीय कहानी में नए ऐक्टर्स को लेना चाहते थे क्योंकि हम चाहते हैं कि दर्शक महसूस करें कि वे किसी भी स्टार के बजाय कैरेक्टर को देख रहे हैं. हमने पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और ये दोनों जो मेहनत कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है.'