शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, यस बैंक और TCS के भाव गिरे

Updated : Dec 06, 2019 13:24
|
Editorji News Desk

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार गुलजार रहा. सेंसेक्स करीब 103 अंकों की बढ़त के साथ 40,882 पर खुला तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब 23 अंक जोड़कर 12,040 अंकों पर खुला. बाजार में RBI की मौद्रिक नीति को लेकर सकरात्मक रूख है. इसके अलावा अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने के संकेतों का भी असर दिख रहा है. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के तीस शेयरों में 19 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, 11 में नरमी थी. सबसे ज्यादा फायदा टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, वेदांता और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में देखने को मिला. जबकि यस बैंक, ओएनजीसी और टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई

Niftyshare marketYes Bank

Recommended For You