Share Market Thursday: इस कारोबारी सप्ताह में लगातार चौथे दिन शेयर बाजार (Share Market) गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स (Sensex) 164 प्वाइंट्स का गोता लगाकर 52,318 के स्तर पर बंद हुआ. तो निफ्टी (Nifty) 41 अंक लुढ़ककर 15,680 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 17 शेयरों में गिरावट तो वहीं 13 शेयर उछाल के साथ बंद हुए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा कारोबारी सप्ताह में अब तक निवेशकों को लगभग 65 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है.
टॉप गेनर्स वाले शेयरों की बात करें तो Dr. Reddy, बजाज ऑटो, सनफार्मा, एशियन पेंट्स, मारुति, टाइटन, SBI, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और ITC के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.