Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार पर हावी रही मुनाफा वसूली, सेंसेक्स 215 अंक गिरकर बंद

Updated : Aug 06, 2021 22:35
|
Editorji News Desk

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार (Share Market) लाल निशान पर बंद हुआ. शुक्रवार को दिनभर सपाट कारोबार करने के बाद आखिरी घंटे में हल्की मुनाफा वसूली देखने को मिली. जिसके बाद सेंसेक्स (Sensex) 215.12 अंक गिरकर 54,277.72 पर और निफ्टी (nifty) 56.40 अंक फिसलकर 16,238.20 पर बंद हुआ. 

RBI की क्रेडिट पॉलिसी की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा के बाद बाजार ने लगातार 4 दिन की तेजी को खो दिया. हालांकि दिन के कारोबार में मिडकैप में अच्छी खरीदारी रही. सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 शेयर्स में तेजी और 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए. दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स, IOC, टेक महिंद्रा और TATA कंज्यूमर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए, वहीं सिप्ला, रिलायंस, श्री सीमेंट, TATA स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

NiftySensexshare marketStock market

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study