साल के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. बुधवार को सेंसेक्स 170 अंक चढ़कर 41,429.60 पर तो निफ्टी 50 अंकों की उछाल के साथ 12,218 के लेवल पर खुला. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी देखी गई और निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. फार्मा, ऑटो, बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयर में अच्छी खरीदारी हुई. भारती एयरटेल और लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों में 1-1 फीसदी तेजी दिखी. उधर डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 71.28 रुपये के स्तर पर खुला।