Share Market, Monday: ग्लोबल मार्केट में गिरावट के चलते सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई, दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. इसके अलावा मेटल, फार्मा और ऑटो सेक्टर के शेयर्स में गिरावट भारतीय बाजार पर दोहरी मार साबित हुई.
क्लोजिंग बेल पर गौर करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के Sensex ने 524.96 अंकों का गोता लगाया और 59 हजार से काफी नीचे आकर 58,490.93 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 188.25 अंकों की गिरावट के साथ 17,396.90 पर क्लोज हुआ.
दिग्गज शेयरों की बात करें, Hindustan Unilever, Bajaj Finserv, ITC, Nestle India और HCL Tech के शेयर्स को फायदा हुआ. जबकि Tata Steel, JSW Steel, BPCL और UPL के शेयर्स को नुकसान उठाना पड़ा.
ये भी पढ़ें| PAN-Aadhar Link: पैन को Aadhaar से लिंक करने की समय-सीमा फिर बढ़ी, जानिए क्या है नई लास्ट डेट