Stock Market News: कमजोर ग्लोबल सेंटिमेंट्स के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखने को मिली. निफ्टी पहली बार 16,000 के स्तर के पार पहुंचा है तो सेंसेक्स भी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 55 कारोबारी सत्रों में निफ्टी ने 15,000 से 16,000 के बेंचमार्क छुआ. फिलहाल निफ्टी 106.30 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 15,991.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
वहीं, सेंसेक्स (Sensex) ने भी करीब 400 अंकों की तेजी दर्ज की और ये सूचकांक 53350 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. HDFC, TITAN, TCS और MARUTI जैस शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं.
इसके अलावा, पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी की शुरूआत मजबूती के साथ हुई और दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए थे.