Share Market ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 57800 के ऊपर हुआ बंद

Updated : Sep 02, 2021 22:43
|
Editorji News Desk

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार (Share Market) एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) 514.33 अंकों की बढ़त के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी (Nifty) भी 157.90 अंकों की तेजी के साथ नई ऊंचाई को छूते हुए 17,234.15 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली. वहीं निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही.

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद श्री सीमेंट, HDFC लाइफ, सिप्ला, TCS और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. वहीं M&M, ONGC, बजाज ऑटो, डिविस लैब और TATA मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

SensexNifty 50share market

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study