भारत और इंग्लैंड (India and England) के बीच गुरुवार को होने वाले टेस्ट से ठीक पहले दोनों ही टीमें चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से गुजर रही है. भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसा आशंका है कि वे दूसरे टेस्ट के लिए मैदान में नहीं उतर सकेंगे. 'इनसाइड स्पोर्ट' के मुताबिक, शार्दुल अगर इस मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) को मौका मिल सकता है.
दूसरी तरफ इंग्लैंड टीम के अनुभवी स्टार पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) भी चोटिल हो गए हैं. इस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा है कि ब्रॉड अगर फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड को मौका दिया जा सकता है. मैच से पहले ब्रॉड का स्कैन किया जाएगा जिसके बाद ही अंतिम फैसला लेंगे.