टीम इंडिया के पूर्व स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच शंकर बासु को कोरोना से उपजे हालात के बीच भारतीय गेंदबाज़ों के फिट रहने की चिंता सता रही है... PTI से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से घरों में अभ्यास करना बल्लेबाज़ों के लिए तो कुछ हद तक ठीक है... लेकिन गेंदबाज़ों के लिए अपना बेस्ट देने के बावजूद ये काम आसान नहीं है... 2019 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से अलग हुए कोच ने कहा कि मैं जानता हूं कि भारत की मौजूदा बॉलिंग यूनिट काफी फोकस है... खुद को फिट रखने के लिए वो हर संभव प्रयास कर रही होगी... लेकिन मैदान पर वास्तविक ट्रेनिंग का कोई विकल्प नहीं होता... इस सूरत में कोरोना महामारी के बाद फील्ड पर उनकी वापसी आसान नहीं होगी... हालांकि, उन्होंने ये माना कि विराट एंड कंपनी नए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच निक वेब के बनाए वर्कआउट रूटीन को अच्छे से फॉलो कर रही होगी.