16 साल की शेफाली वर्मा बनीं वर्ल्ड नंबर 1 बल्लेबाज़

Updated : Mar 04, 2020 10:49
|
Editorji News Desk

वुमन्स T20 वर्ल्ड कप में कामयाबी के झंडे गाड़ रही भारत की विस्फोटक बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने अब एक और कामयाबी ICC रैंकिंग में हासिल की है... वुमन्स T20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग में 19 स्थान की लंबी छलांग के साथ 16 साल की भारतीय ओपनर नंबर वन बल्लेबाज़ बन गई है... ICC रैंकिंग में इस बुलंदी को छूने वाली शेफाली, मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय है... वुमन्स T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज पर शेफाली ने 4 मैचों में 161 रन बनाए... इस दौरान 161 का उनका स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट के दूसरे किसी बल्लेबाज़ के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा. कमाल की बात ये है कि 6 महीने के अपने छोटे इंटरनेशनल करियर में टीनएजर शेफाली सिर्फ 18 T20 मैच खेलकर नंबर वन बल्लेबाज़ बनी है..

SHAFALI VERMA

Recommended For You