उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बावनखेड़ी हत्याकांड की दोषी शबनम की फांसी एक बार फिर टल गई है. अमरोहा में जनपद न्यायालय ने अभियोजन से कातिल शबनम का ब्यौरा मांगा था. लेकिन शबनम के वकील की ओर से राज्यपाल को दया याचिका दाखिल कर दी गई. फिर से दया याचिका दाखिल होने के कारण फांसी की तारीख मुकर्रर नहीं हो सकी है. बता दें कि साल 2008 में 14 /15 अप्रैल की दरम्यानी रात को शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने ही परिवार के 7 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी. अगर शबनम को फांसी होती है तो वो आजाद भारत में फांसी पाने वाली पहली महिला होंगी.