सीरम इंस्टीट्यूट ने तीन देशों से कहा- कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचाने में हो सकती है देरी

Updated : Mar 21, 2021 07:00
|
Editorji News Desk

कोरोना वैक्सीन के मामले में दुनिया भर में भारत की अग्रणी भूमिका को ठेस पहुंचाने वाली खबर सामने आई है. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में तीन देशों को चिट्ठी लिख वैक्सीन उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है. खास बात ये है कि सीरम को इन देशों की ओर से सीरम को लेकर कीमत भी मिल चुकी थी. इंस्टीट्यूट के चीफ अदार पूनावाला ने ब्राजील, मोरक्को और सऊदी अरब को एक खत लिखकर कहा है कि इन देशों की ओर से खरीदी
गई वैक्सीन को भेजने में देरी हो सकती है.

दरअसल ब्राजील और मोरक्को ने 20 मिलियन वैक्सीन का ऑर्डर दिया था, लेकिन ब्राजील को महज 4 मिलियन तो मोरक्को को सिर्फ 7 मिलियन वैक्सीन ही मिल पाई है. दरअसल चिट्ठी में इंस्टीट्यूट की उस इमारत में आग लगने को देरी की वजह बताया गया है जिसमें वैक्सीन
का प्रोडक्शन हो रहा था. इन देशों की ओर से अभी इंस्टीट्यूट को कोई जवाब नहीं मिला है.

vaccineSerum Institute

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?