ओटीटी के दीवानों के लिए मार्च में रोमांस से लेकर थ्रिलर तक कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस महीने हर प्लेटफॉर्म में कुल 8 नई फिल्में और सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आईए नजर डालते हैं इन फिल्मों पर
द मैरिड वुमन, 8 मार्च
प्लेटफॉर्म- अल्ट बालाजी और जी 5
'द मैरिड वुमन' की कहानी मंजू कपूर की इसी नाम वाली नोवल की कहानी पर आधारित है. सीरीज में दो ऐसी महिलाओं की कहानी दिखाई गई है जो अपनी जिंदगी से थकी हुईं एक दूसरे के प्यार में पड़ जाती है.
बॉम्बे बेगम, 8 मार्च
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
'बॉम्बे बेगम' से एक्ट्रेस पूजा भट्ट का कमबैक होगा, सीरीज में पांच अलग महिलाओं की कहानी दिखाई जाएगी जिनका किरदार सुहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता बोर-ठाकुर, आध्या आनंद और पूजा भट्ट ने निभाया है.
कमाठीपुरा, 8 मार्च
प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
तनुज विरवानी और मीरा चोपड़ा स्टारर फिल्म 'कमाठीपुरा' एक कॉप ड्रामा सीरीज होने वाली है. सीरीज मुंबई के रेड लाइट एरिया से गायब हुई लड़की के केस पर बनी है.
कुबूल है 2.0, 10 मार्च
प्लेटफॉर्म- जी 5
टेलीविजन का पॉपुलर शो 'कुबूल है' अपने दूसरे सीजन 'कबूल है 2.0' के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म जी 5 पर आ रहा है. शो में सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर ऊर्फ असद और जोया की पॉपुलर जोड़ी नजर आएगी.
द वाइफ, 19 मार्च
प्लेटफॉर्म- जी 5
जी 5 के प्रोडक्शन में बनी हॉरर फिल्म 'द वाइफ' में गुरमीत चौधरी और सियामी दत्ता एक कपल की तरह नजर आएंगे जिनकी जिंदगी एक नए घर में शिफ्ट होने के बाद पूरी तरह बदल जाती है.
साइलेंस.. कैन यू हेयर इट, 26 मार्च
रिलीज डेट- 26 मार्च
मनोज बाजपेयी जल्द ही साइलेंस,, कैन यू हेयर इट में नजर आने वाले हैं. इसमें मनोज बाजपेयी एक पुलिस वाले का किरदार निभाते दिखेंगे. मनोज के साथ प्राची देसाई अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं.
पगलैट, 26 मार्च
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
सान्या मल्होत्रा 'पगलेट' में नजर आने वाली हैं. ये एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है. 'पगलैट 'को एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा तैयार किया गया है.
तंदूर, 28 मार्च
प्लेटफॉर्म- एमएक्स प्लेयर और उल्लू एप्प
28 मार्च को रिलीज होने वाली वेब सीरीज तंदूर 1995 के 'तंदूर' केस पर आधारित है. सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें देश को हिलाकर रख देने वाला केस दिखाया जाएगा. सीरीज में तरुण विरवानी ही लीड रोल में हैं.