Ormax Media हर हफ्ते टॉप शोज की एक लिस्ट जारी करता है. इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट (TRP List) भी सामने आ चुकी है. आईए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने बाजी मारी.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
सोनी टीवी का ये कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) हर बार दर्शकों का दिल जीत रहा है. दिशा वकानी के बिना भी मेकर्स दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं और ये बड़ी बात है.
अनुपमा (Anupamaa)
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा चल रहा है, जोकि दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस लिस्ट में अनुपमा को दूसरा नम्बर मिला है.
इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12)
सोनी टीवी के इस सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' ने तीसरे नम्बर पर कब्जा जमाया हुआ है. इस शो में पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) और सवाई भाट (Sawai Bhatt) जैसे टैलेंटेड सिंगर्स हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों को मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की जोड़ी खूब पसंद आती है और सोशल मीडिया पर भी ये शो काफी हिट होता है. ये शो इस हफ्ते चौथे नंबर पर रहा.
सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4)
गीता कपूर (Geeta Kapur) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का ये शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस हफ्ते ऑरमेक्स मीडिया ने इस शो का पांचवा नम्बर दिया है.