अमेरिकी ग्रैंडस्लैम के महिला सेमीफाइनल में सेरेना और अजारेंका जब आमने सामने होंगी, तो ये मुकाबला सिर्फ दो टेनिस सितारों का न होकर दो मांओं के बीच भी होगा. पूर्व में वर्ल्ड नंबर वन रह चुकी दोनों खिलाड़ी एक-एक बच्चे की मां हैं. और, अब यूएस ओपन की हार्ड कोर्ट पर फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भिड़ेंगी. अजारेंका का ये 2013 के बाद पहला ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल होगा. बता दें कि इस साल मां बनी कुल 9 महिला खिलाड़ियों ने यूएस ओपन की कोर्ट पर कदम रखा था, जिसमें सिर्फ 2 ने अंतिम 4 में अपनी जगह पक्की की.