Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज यानी मंगलवार सुबह रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 127.37 अंक की तेजी के साथ 57017.13 के स्तर पर खुला. ये पहली बार है जब सेंसेक्स ने इस मुकाम को हासिल किया है.
हालांकि बाद में बाजार लाल निशान में चला गया. बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 39.20 अंकों की बढ़त के साथ 16970.20 के स्तर पर खुला.
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टीसीएस, कोटक बैंकके शेयर हरे निशान पर खुले.
वहीं एल एंड टी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.