Oscar Fernandes Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है. 80 साल के फर्नांडिस लंबे समय से बीमार थे, मंगलुरू के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
उनके निधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया- श्री ऑस्कर फर्नांडिस जी के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. वह कांग्रेस पार्टी में हम में से कई लोगों के मार्गदर्शक और संरक्षक थे. हम सब उन्हें मिस करेंगे और उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा.
तो वहीं PMO ने प्रधानमंत्री का मेसेज ट्वीट किया- राज्यसभा सांसद श्री ऑस्कर फर्नांडिस जी के निधन से दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.
ऑस्कर फर्नांडिस UPA की दोनों सरकार में सड़क परिवहन और श्रम एवं रोजगार जैसे अहम मंत्रालय का कामकाज देख चुके हैं. वे AICC के महासचिव और कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन भी रहे हैं. उन्हें राहुल और सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है.