राष्ट्र मना रहा है 71वां गणतंत्र दिवस, देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated : Jan 26, 2020 00:19
|
Editorji News Desk

राष्ट्र अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राजधानी दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम के अलावा सभी जिला मुख्यालयों और शहरों में तिरंगा फहरा कर लोग संविधान निर्माताओं को अपनी श्रद्धांजलि देंगे. इस अवसर पर देश भर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजधानी दिल्ली अभेद किले में तब्दील है और 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को शहर के अलग अलग हिस्सों में तैनात किया गया है. राजपथ के इलाके में 7 लेयर की सुपर सिक्योरिटी तैनात की गई है जिसमें शार्पशूटर और स्नाइपरर्स भी शामिल हैं. इसके अलावा ड्रोन, CCTV कैमरे और चेहरा पहचानने वाले सिस्टम से भी निगरानी की जा रही है. देश के अन्य शहरों में भी पुलिसकर्मी संवेदनशील इलाकों में गश्त और गाड़ियों की चैकिंग कर रहे हैं.

गणतंत्र दिवससुरक्षादिल्लीDelhiSecurity

Recommended For You