UP के सभी जिलों में लगी धारा 144, बीते 10 दिनों में 4 गुना बढ़े हैं मामले

Updated : Apr 05, 2021 18:47
|
Editorji News Desk

बेकाबू होते कोरोना (corona) संकट के बीच सोमवार को यूपी सरकार ने राज्य के सभी जिलों (districts) में धारा 144 लगा दी है. बीते 10 दिनों में यूपी में कोविड केस चार गुना बढ़ गए हैं. ऐसे में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अब आदेश आया है कि प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा और एक ही जगह पर पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक रहेगी, हालांकि ये जमीनी स्तर पर कितना मुमकिन होगा ये बड़ा सवाल है. प्रदेश में किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने के लिए प्रशासन से परमिशन लेनी होगी. राज्य के सभी कोविड अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग को नोडल अधिकारी तैनात करने को भी कहा गया है. 

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस तेजी के पीछे लोगों की लापरवाही है. अधिकारियों को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जैसे जिलों में सख्ती के साथ निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. नियमों में ढील बरतने वालों पर अब  सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Yogi AdityanathCoronaUttar Pradesh144

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या