आ रही है दूसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन, केन्द्र ने बुक कर ली 30 करोड़ डोज़

Updated : Jun 03, 2021 11:13
|
Editorji News Desk

कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) के लिए डील करने में देरी का आरोप झेल रही केन्द्र सरकार ने अब चुस्ती-फुर्ती दिखाई है. मोदी सरकार ने हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल-ई की कोरोना वैक्सीन (Biological-E Corona Vaccine) के 30 करोड़ डोज़ को मार्केट में आने से पहले ही बुक कर लिया है. ये दूसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन है जो अगस्त-सितंबर में तैयार हो जाएगी.

NDTV के मुताबिक केन्द्र सरकार इसके लिए मेसर्स बायोलॉजिकल-ई कंपनी को एडवांस में 15 सौ करोड़ रुपये का पेमेंट करेगी. रिपोर्ट बताया गया है कि फिलहाल इस स्वदेशी कोरोना वैक्सीन के फेज-3 का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है.

यह भी पढ़ें | सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब तक खरीदी गई वैक्सीन का फुल डिटेल दे केंद्र सरकार

फेज 1 और 2 के क्लीनिकल ​​ट्रायल में अच्छे नतीजे मिले हैं. इस वैक्सीन के प्रीक्लिनिकल स्टेज से लेकर फेज -3 ट्रायल तक के लिए भारत सरकार ने 100 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की है.

बताया जा रहा है कि ये वैक्सीन आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट पर आधारित वैक्सीन है जो अब तक सभी परीक्षणों में खरी उतरी है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली सरकार से हाईकोर्ट का सवाल- वैक्सीन नहीं थी तो जोर शोर से क्यों खोले इतने सेंटर ?

Modi GovernmentCORONA VACCINE

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?