चीन पर नकेल: अंबाला के बाद राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन बंगाल में होगी तैनात

Updated : Mar 12, 2021 06:48
|
Editorji News Desk

चीन पर नकेल कसने के लिए भारतीय वायुसेना ने तैयारी कर ली है. अब अंबाला के बाद पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयर बेस पर राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन तैनात की जाएगी. वायुसेना के आपरेशंस के लिए हाशिमारा एक सामरिक बेस है क्योंकि यह भूटान और चुंबी घाटी के नजदीक है। चुंबी घाटी में ही भारत, भूटान और चीन के बीच का ट्राई-जंक्शन और डोकलाम मौजूद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन इस साल अप्रैल के मध्य में हाशिमारा में तैनात हो जाएगी. वायुसेना को फ्रांस से अब तक 36 में से 11 राफेल विमान हासिल हो चुके हैं. अगले एक महीने में छह और विमानों की आपूर्ति होने की संभावना है. हालांकि बाकी के विमान अप्रैल, 2022 तक भारत पहुंचने की उम्मीद है. फिलहाल भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस में प्रशिक्षण चल रहा है.

Fighter planesChina Military PowerChina borderChinaWest BengalRafael

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?