ये तस्वीरें हैं उत्तराखंड(Uttarakhand) में विकासनगर(Vikas Nagar Flash flood) के तोली भूड़ गांव की जहां भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों में फंसे करीब 30 आम लोगों को SDRF की टीम ने सुरक्षित बचाया. देखिए कैसे टीम के सदस्यों ने उफनते पानी के बीच रस्सी के सहारे उतर कर लोगों को बचाया और उन तक मदद पहुंचाई. इस दौरान उन्होंने सीढ़ी के जरिए एक पुल बना कर लोगों को निकाला. SDRF टीम के इस हौसले को लोग सलाम कर रहे हैं.
वहीं ये तस्वीर हमारे एक यूजर ने हमें भेजी है जिसमें दिखाई दे रही गाड़ियों की ये कतार देहरादून से मसूरी के बीच लगी है. उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक देहरादून-मसूरी सड़क मार्ग पर कोहलूखेत नाम की जगह के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता बाधित है और लोगों को परेशानी झेलते हुए आगे बढ़ना पड़ रहा है. पहाड़ से सरक कर आए इस मलबे को हटाने का काम जारी है और लोगों से अपील की जा रही है कि वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Uttrakhand में फिर बरपा कुदरत का कहर, देहरादून-ऋषिकेश हाइवे पर पुल टूटने से कई गाड़ियां नदी में गिरीं