कुंभ में 50 लाख लोगों ने लगाई डुबकी, वैज्ञानिकों को चिंता- गंगा में तो नहीं मिला 'कोरोना'

Updated : Apr 16, 2021 13:50
|
Editorji News Desk

कोरोना महामारी (Coronavirus) के बीच हुए महाकुंभ के शाही स्नान ने एक्सपर्ट और वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है. 12 से 14 अप्रैल के बीच हरिद्वार में स्नान करने के लिए 49 लाख 31 हजार से ज्यादा साधु-संत और आमजन पहुंचे. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा भी हुआ है.

वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स का मानना है कि गंगा के बहाव के साथ कोरोनावायरस भी आगे फैल सकता है. इसी को लेकर 12 सदस्यीय वैज्ञानिकों की एक टीम कोरोना वायरस के जमा और बहते हुए पानी में सक्रियता पर रिसर्च कर रही है.

इस टीम में शामिल डॉ. शुक्ला का कहना है कि वायरस सूखे हुए या मेटल सरफेस के मुकाबले पानी में ज्यादा देर तक सक्रिय रहता है. साथ ही पानी में म्यूटेट भी हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो कोविड का ये नया स्ट्रेन बेहद घातक होगा.

यह भी पढ़ें | कोरोना का कोहराम: लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा केस, 1185 की मौत

Kumbh MelaGangaCOVID-19coronavirusHaridwar

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?