School Reopen: राजस्थान में 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं तक के छात्रों का फिर सजेगा बस्ता

Updated : Aug 12, 2021 22:25
|
Editorji News Desk

राजस्थान (Rajasthan) में लंबे समय से चल रहा बच्चों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राज्य में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक सितंबर से स्कूल खोले (School reopen) जाएंगे. इस दौरान 50% बच्चों को ही स्कूल आने की इजाजत होगी. बाकी के 50 परसेंट बच्चे दूसरी शिफ्ट में स्कूल आएंगे. राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी.

शिक्षा विभाग इस बाबत एक डिटेल्ड गाइडलाइन (Guideline) जल्द जारी करेगा. स्कूल खुलने के 14 दिन पहले सभी स्टाफ को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लेना जरूरी होगा. स्कूल के साथ ही कोचिंग सेंटर भी खोले जाएंगे. कोचिंग सेंटर भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खोले जा सकेंगे. कोचिंग सेंटर को राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए पोर्टल पर सभी स्टाफ की जानकारी और छात्रों के बैठने की जानकारी डालनी होगी. कोचिंग सेंटर्स के लिए सरकार ने टीके की दोनों खुराक लेना जरूरी किया है.

ये भी पढ़ें: Flood in UP: बाढ़ की चपेट में UP के 24 जिले, गंगा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर 

School OpenRajasthanEducation Minister

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या