उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Corona) में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य की योगी सरकार (Yogi Adityanath) ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है. स्कूलों के साथ साथ कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे. हालांकि इस दौरान पहले से तय सभी परीक्षाएं होंगी और जरूरत के हिसाब से शिक्षकों और स्टाफ को बुलाया जा सकता है.
राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में भी कोरोना के मद्देनजर स्थानीय डीएम को सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति करवाने और एंबुलेंस की संख्या को दोगुना करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही लखनऊ में बढ़ते खतरे को देखते हुए राजधानी में तत्काल कम से कम 2000 आईसीयू बेड की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं. सरकार की तरफ से इसके बाद अगले एक सप्ताह में दो हजार और कोविड बेड का इंतजाम किया जाएगा. इसके अलावा यूपी के जिन भी जिलों में 500 से ज़्यादा एक्टिव केस हैं वहां नाईट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है.