मार्वल यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe) फैंस के लिए एक साथ ख़ुश और गम से भरी ख़बरें आई हैं. मार्वल स्टूडियोज़ (Marvel Studios Films) ने इसकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्लैक विडो' (Black Widow) की रिलीज़ को पोस्टपोन कर दिया है. अब ये 7 मई के बजाए 9 जुलाई को रिलीज़ होगी. हालांकि, फैंस के लिए ख़ुशी की बात ये है कि फिल्म थियेटर्स के साथ-साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर भी रिलीज़ होगी. ऐसे में कोविड की डर से जो लोग थियेटर नहीं जाना चाहते वो स्कार्लेट जोहानसन (Scarlett Johansson) स्टारर इस फिल्म का आनंद घर बैठे उठा सकेंगे.