Mid-Day और Radio City Hitlist OTT अवॉर्ड 2020 का ऐलान किया गया. इसमें बेस्ट सीरीज और बेस्ट सीरीज (ड्रामा) का अवॉर्ड 'स्कैम 1992' को दिया गया. जबकि बेस्ट सीरीज थ्रिलर 'असुर' रही . वहीं, 'स्कैम 1992' के लिए प्रतीक गांधी को बेस्ट एक्टर जबकि, श्रेया धनवंतरी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया. बेस्ट एक्टर फिल्म (मेल) कैटेगरी में कुनाल खेमू को लूटकेस के लिए अवॉर्ड दिया गया. जाह्नवी कपूर को गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म का अवॉर्ड मिला.