पंजाब के छात्रों के खुले पत्र को SC ने बतौर जनहित याचिका किया स्वीकार

Updated : Jan 05, 2021 07:40
|
Editorji News Desk

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के 35 छात्रों के खुले पत्र पर खुद सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. कोर्ट ने इसे जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार कर लिया है. अब देश की सबसे बड़ी अदालत कृषि कानूनों को लेकर लंबित दूसरे मामलों के साथ इसकी भी सुनवाई करेगा. दरअसल ह्यूमन राइट्स फॉर पंजाब नामक एनजीओ के माध्यम से भेजे गए इस खुले पत्र में हरियाणा सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. पत्र में कहा गया है कि हरियाणा पुलिस ने किसानों के खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज भी किया . छात्रों ने हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर बल प्रयोग के इस्तेमाल की जांच की मांग की है. उन्होंने किसानों के खिलाफ सभी मुकदमों को वापस लेने के लिए हरियाणा और दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी करने की भी गुहार लगाई गई है.

farmer bodiesकिसान आंदोलनकृषि कानूनोंपंजाबfarmer protestfarmer protest today

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?