सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको सऊदी स्टॉक एक्सचेंज तडावुल में लिस्ट क्या हुआ, सऊदी अरब शेयर बाजार के लिहाज से दुनिया का 7वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है. सऊदी ने बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज से जर्मनी, कनाडा और भारत को पछाड़कर ये मकाम हासिल किया है. सऊदी स्टॉक एक्सचेंज तडावुल का पूंजीकरण $2.4 लाख करोड़ है जबकि भारतीय शेयर बाज़ार का पूंजीकरण $2.1 लाख करोड़. वहीं दुनिया में पहले नंबर का शेयर बाजार अमेरिकी शेयर बाज़ार है, जिसकी वैल्यूएशन $33.4 लाख करोड़ है.