Delhi Aquila Restaurant Saree Ban: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में एक महिला को इसलिए एंट्री नहीं मिली क्योंकि उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो अंसल प्लाजा के अकीला रेस्टोरेंट का है. आरोप है कि वहां के स्टाफ ने महिला को ये कह कर एंट्री नहीं दी कि साड़ी स्मार्ट आउटफिट नहीं है और रेस्त्रां केवल स्मार्ट कैजुअल की ही अनुमति देता है.
वीडियो के वायरल होने पर लोग इस ओछी मानसिकता के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इसे ट्विटर पर अनिता चौधरी नाम की एक यूजर ने शेयर करते हुए गृह मंत्री अमित शाह और महिला आयोग को टैग करते हुए पूछा है कि क्या साड़ी पहनना छोड़ देना चाहिए.
वहीं एक्ट्रेस शेफाली वैद्य ने लिखा कि ये किसने तय कर दिया कि साड़ी 'स्मार्ट वियर' नहीं है? मैंने यूएस, यूएई के साथ-साथ यूके के सबसे अच्छे रेस्तरां में साड़ी पहनी है, मुझे कभी किसी ने नहीं रोका. फिर उन्होंने अकीला रेस्टोरेंट को कहा कि वो कौन होता है ये फैसला करने वाला कि साड़ी स्मार्ट ड्रेस नहीं है.