कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में सोनू सूद (Sonu Sood) लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. अब इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी जरूरतमंदो की मदद करने के लिए आगे आईं हैं. सारा ने सोनू सूद फाउंडेशन में योगदान दिया है. वहीं सोनू सूद ने अपने ट्वीटर पर सारा की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है.इस ट्वीट में उन्होंने एक्ट्रेस सारा अली खान को शुक्रिया कहते हुए लिखा- 'आप अच्छा काम करती हैं मुझे आप पर गर्व है. आप युवा हैं और इस मुश्किल वक्त में आप देश की मदद कर रही हैं आप सभी को प्रेरित कर रही हैं.आप हीरो हैं.' ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.