अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के साथ-साथ दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह रविवार देर रात आगरा पहुंचे. ये सभी कलाकार सोमवार को सुबह छह बजे से ताजमहल पहुंचकर फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए पहले से ही ताजमहल की लगभग सारी टिकटों को बुक करा लिया गया है. ताकि आम सैलानी शूटिंग में व्यवधान न डाल सकें और आसानी से शूटिंग पूरी हो सके.