Sapna Choudhary ने इंडस्ट्री पर लगाया भेदभाव का आरोप, बोलीं- काम देने से कतराते हैं लोग

Updated : Aug 04, 2021 21:58
|
Editorji News Desk

हरियाणा की मशहूर कलाकार और Bigg Boss 11 फेम सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है. हाल ही में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भेदभाव का आरोप लगाया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि ऐसे भी कई मौके आए जब डिजाइनर्स ने उन्हें इवेंट्स के लिए कपड़े देने तक से इनकार कर दिया. सपना ने कहा कि 'मुंबई में एक चीज देखी कि लोग आप से तभी बात करेंगे जब उन्हें आप से कुछ काम होगा. इंडस्ट्री तमाम ऐसे लोगों से भरी हुई है जो आपको लगातार जज करते हैं.

सपना चौधरी ने कहा कि 'इस साल मुझे इंडस्ट्री में 15 साल पूरे हो जाएंगे. मैं हिंदी फिल्म या फिर टीवी शो में ऐक्टिंग करना चाहती हूं. मुझे लगता है कि चूंकि मैं एक रीजनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आती हूं, मैं ऐसे कपड़े नहीं पहनना चाहती जिसमें स्किन दिखे या एक्सपोज हो और ना ही फर्राटेदार इंग्लिश बोल पाती हूं. कई बार इस वजह से भी मेरे लिए मुश्किल हो जाती है. इसके अलावा मेरा कोई गॉडफादर भी नहीं है. इसलिए मुझे इंडस्ट्री में ब्रेक लेने के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है.'

सपना ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो ऐसे कब तक सरवाइव करेंगी लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है. उन्हें अभी भी विश्वास है कि एक दिन वह अपना ऐक्ट्रेस बनने का सपना जरूर पूरा करेंगी और फिल्म में काम करेंगी.

ये भी पढ़ें: Sonu Sood के नए गाने ‘Saath Kya Nibhaoge' का फर्स्ट लुक आया सामने, जानिए कब रिलीज होगा टीजर

Bigg BossFogSapna Choudhary

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब