दुबई में खेली जा रही एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप (Asian Boxing Championships) में भारतीय बॉक्सर्स ने जमकर पदकों पर पंच लगाए. 91 किग्रा की श्रेणी में भारतीय मुक्केबाज संजीत (Sanjeet) ने सोना (Gold) जीता. इस मुकाबले में संजीत ने पांच बार के एशियन चैंपियन और रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता कजाकिस्तान के मुक्केबाज वासिली लेविट को हराया.
वहीं 52 किग्रा वर्ग में अमित पंघाल (Amit Panghal) और 64 किग्रा भार वर्ग में शिव थापा (Shiva Thapa) अपना अपना फाइनल मुकाबला हार गए और इन दोनों को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं का प्रदर्शन भी शानदार रहा और उन्होंने एक स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य सहित कुल 10 पदक देश के लिए जीते.