टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बैटिंग कंसल्टेंट का प्रपोजल ठुकरा दिया है.. बांगड़ ने ये फैसला अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से लिया है.. बता दें कि जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 2 टेस्ट की सीरीज़ के लिए बांग्लादेश ने बांगड़ को बैटिंग कंसल्टेंट का रोल ऑफर किया था.. लेकिन स्टार स्पोर्ट्स के साथ 2 साल के करार की वजह से उन्हें ये प्रस्ताव मना करना पड़ा. PTI को दिए इंटरव्यू के मुताबिक बांग्लादेश ने बांगड़ के सामने 8 हफ्ते पहले ये प्रस्ताव रखा था..